Translate

Rishi Sunak/ biography, Education, net worth, wife, reality

Rishi Sunak ने बोरिस जॉनसन और लिज़ ट्रस को कैसे हराया?


RISHI SUNAK
RISHI SUNAK 

 नमस्कार दोस्तों।


              24 अक्टूबर 2022 दिवाली के दिन British conservative party's के राजनेता Rishi Sunak को UK का नया Prime Minister घोषित किया जाता है। वो भी बिना किसी चुनावी लड़ाई के उन्हें उनकी पार्टी चुनती है Prime minister पद के लिए। इससे पहले UK की Prime minister थी Liz Truss इन्होंने सिर्फ 44 दिनों बाद इस्तीफा दिया था अपने पद से और उससे पहले prime minister रहे थे Boris Johnson इन्होंने 2 महीनों के अंदर अंदर इस्तीफा दिया था। आखिर क्या कारण है की एक के बाद एक यहाँ पर Prime minister बदले जा रहे हैं? क्या economic और political crisis देखने को मिल रहे हैं UNITED kingdom में. Rishi Sunak ने  Boris Johnson और LIZ TRUSS को कैसे हराया? आइए समझते हैं आज के इस आर्टिकल में।


    • Conservative party & Labour party:-




                 हमारे कहानी की शुरुआत होती हे साल 2019 से जिंस वक्त भारत की लोकसभा इलेक्शन होती है उसी साल Uk मे भी जनरल इलेक्शन हो रहे थे। इस इलेक्शन में दो बड़ी राजनीतिक पार्टियां लड़ रही थी एक थी इनकी Conservative party  जिसे Tories कहके भी बुलाया जाता है। और दूसरी है Labour party. Conservative party के लीडर थे Boris Johnson और Labour party के लीडर थे Jeremy Corbyn. इस ईलेक्शन मे Conservative party की पूरे बहुमत के साथ विजयी होते हैं।


    • Britian के कॉमन हाउस में कितनी सिट होती है?




                     650 सीटें होती है इनके कॉमन हाउस में  जैसा कि हमारे लोकसभा में 543 सीटें होती है वैसे ही वहाँ पर होती हे. इस इलेक्शन में Conservative party 365 और Labour party 202 सीटों से जीतती है। इसका नतीजा ये हुआ Boris Johnson बन गये uk के prime minister. तो अखिर क्या कारण था 3 साल बाद Boris Johnson को इस्तीफा देना पड़ा। इसके पीछे कारण तो बहुत थे लेकिन आसान शब्दों में कहा जाए तो Boris Johnson ने अपना आत्मविश्वास खो दिया था जनता के सामने और आपने पार्टी के सामने भी। इनके विवादों की शुरुआत हुई साल 2021 में उस समय क्या होता है इनके पार्टी के एक मेंबर Owen Paterson इनका निलंबन हो रहा होता है  क्योंकि उन्हें Lobbying नियमों  को तोड़ा था। Boris Johnson इस निलंबन को रोकने के लिये अपने पक्ष के दूसरे नेताओं को निलंबन  को रोकने में वोट करने के लिए फोर्स कर रहे थे। 


    • Whip System क्या है?




                 मतलब whip कर रहे थे अपने दूसरों पार्टियों के नेताओं पर.लोगों को सवाल पड़ने लगा कि Boris Johnson भ्रष्टाचार इन नेता को बचाना क्यों चाहता है?  ये था पहला दाग जो की Boris Johnson के ऊपर लगता है। दूसरा दाग इनके ऊपर लगता है 30 नवंबर 2021 को PARTYGATE SCANDAL पर पहली रिपोर्ट निकलती है।  इस रिपोर्ट में कहा जाता है कि प्राइम मिनिस्टर का स्टाफ पार्टी कर रहा था  तब जब की इस पूरा London Lockdown में था। इसे party gate scandal कहा जाता है।

         



              इसके बाद एक और खुलासा होता है 7 दिसंबर 2021 को Media में एक वीडियो सामने आता है prime minister office की press secretary ALLEGRA STRATTON इस वीडियो मे मजाक उड़ा रही हैं इन पार्टियों का इस वीडियो की वजह से ALLEGRA STRATTON को अपने Press secretary के पद से इस्तीफा देना पड़ता है।  और इसी दौरान तीसरा बड़ा झटका लगता है Boris Johnson को Wallpaper gate controversy का uk  का इलेक्शन कमिशन Conservative Party पर find लगाता है 17800 पाऊन्ड का ये दंड इसलिए लगाया जाता है क्योंकि Boris Johnson ने अपने प्राइम मिनिस्टर हाउस की रिनोवेशन जो की थी उन्हें जो चंदा मिला था वो उन्होंने डिक्लेयर नहीं किया था प्राइम मिनिस्टर के घर को री दुरुस्त करने का खर्च आया था £2,00,000 और जो पब्लिकली ग्रांट किया गया था वह ता £30,000




             10 जनवरी 2022 को Partygate scandal मैं एक और खुलासा होता है Boris Johnson के निजी सचिव Martin Reynolds का ईमेल लिंक होता है। उस ईमेल से पता लगता है की वो 100 लोगों को इनवाइट कर रहे थे पार्टी करने के लिए प्रधानमंत्री के घर पर तब जबकि पूरा देश लॉकडाउन में था। और बोरिस जॉनसन इस पार्टी में शामिल हुए थे।  बाद में इस चीज़ के लिए उन्होंने माफी भी मांगी थी।




             अब इस चीज़ का विरोधी पार्टियों के नेता गलत बताते है और वो झूठ बोल रहे हैं ऐसा कहते हैं।  और उनको इस्तीफा देने के लिए कहते हैं।  इसकी वजह से Conservative party के कुच MP अपनी पार्टी बदल कर Labour party मे चले जाते हे . उस वक्त Rishi Sunak  Finance minister थे .25 मई 2022 को इन घोटालों के बीच एक और झटका लगता है। partygate घोटाले की एक पूरी रिपोर्ट तैयार किई जाती हे सिविल सेवक SUE GRAY द्वारा।  इस रिपोर्ट में ऐसा कहा जाता है कि प्राइम मिनिस्टर के घर पर ढेरों पार्टीया किए गए थी। पार्टी इतनी जोरदार तरीके से की गई थी कि वहा पर नेताओं ने दारू पीकर हल्ला कर दिया था। जून के आते आते Boris Johnson  की इमेज ना की जनता के सामने बल्कि उनके खुद के पार्टियों के नेता उन्हें पाठिंबा देने से इनकार कर रहे थे। यहाँ पर एक ओटीग की जाती है इसमें 40% उनके  खुद के नेताओं ने उन्हें वहाँ से हटाने के लिए वॉट  किया गया था। लेकिन फिर भी Boris Johnson वहाँ पर टिके रहते हैं।  अपनी पोजिशन कंटिन्यू रखते हैं।  इसके बाद Boris को लगता है एक और झटका उन्हें जो नये Deputy Chief  नियुक्त किए थे CHRIS PINCHER पता चलता है कि इन्होंने दो लोगों को यौन शोषित किया था इसकी वजह से इस्तीफा देना पड़ा। जब Boris Johnson इसके बारे में पूछा जाता है तो कहते हैं उन्हें इस मामले के बारे में कुछ नहीं पता।  जब मीडिया इस आरोपों की गहराई में जाकर छानबीन करती है तब उन्हें पता चलता है कि Boris Johnson को इन आरोपों के बारे में 2019 से पता था। यह खबर बाहर आते ही Boris Johnson कि सरकार बैठे मिनिस्टर अपना धैर्य खो देते है और कहते हैं जब तक Boris Johnson प्रधानमंत्री पथ पर बैठे हैं हम आगे काम नहीं कर सकते। Rishi Sunak वित्त मंत्री के पद से इस्तीफा दे देते हैं। Sajid javid स्वास्थ्य सचिव के पद से इस्तीफा दे देते हैं।  अगले 24 घंटों में 36 MP अपने पद से इस्तीफा दे देते हैं।


    • Boris Johnson का इस्तिफा:-


       7 जुलाई 2022 को BORIS JOHNSON  को अपने पद से इस्तीफा  देना पड़ता है।




               अब यहाँ पर हमारे कहानी में एंट्री होती है LIZ TRUSS की सप्टेंबर 2022  एक बहुत ही मुश्किल समय था ब्रिटेन के लिए QUEEN ELIZABETH का देहांत हुआ था।  यूक्रेन के युद्ध की वजह से Inflation नियंत्रण के बाहर जा रही थी। देश में खुद Brexit की वजह से आर्थिक स्थिति गिर चुकी थी।  पार्टी की रेपिटिशन खतरे में थी।  ज़्यादातर प्रॉब्लम्स आने की वजह थी 2016 मे जो Brexit की वजहसे. Brexit वो फैसला था की UK ने कहाथा की वो Europe union का हिसा नही बना रहेगा . ये बहुत विवादास्पद निर्णय था क्योंकि बहुत ही गलत प्रचार किया गया था ब्रेक्सिट के खिलाफ़ बहुत सारे झूठे वादे कीये गए थे लोगों को ब्रेन वॉश किया गया था ब्रेग्जिट मे वोट करने के लिए। लोगों को अधिक किए गए थे कि ब्रेग्जिट के बाद रोमिंग चार्जेज नहीं बढ़ेंगे लेकिन बाद में बढ़े। और एक वादा किया था कि लोगों को सस्ता खाना मिलेंगे ब्रेग्जिट के बाद लेकिन फिर भी खाने के दाम बढ़ाए गए।




    • LIZ TRUSS  प्राइम मिनिस्टर:-


           अब Boris Johnson के इस्तीफ़े के बाद Conservative party मे फिर से इलेक्शन होते हैं। किसे नया प्राइम मिनिस्टर होना चाहिए। प्रक्रिया मूल रूप से ये हे की जो भी नया लीडर हैं वो 100 MP का सपोर्ट दिखाएं और जिन जिन लोगों को  सपोर्ट मिला है उनके बीच वोटिंग की जाएगी और पार्टी के मेंबर वोट करके लीडर को चुनेंगे।  जुलाई 2022 Boris Johnson के इस्तीफा देने के बाद दो लीडर उभरकर आए LIZ TRUSS और RISHI SUNAK पार्टी के मेंबर ने ऑनलाइन वोटिंग किया और 57% मतों से LIZ TRUSS जीतती है।  इसी वजह से LIZ TRUSS अगले प्राइम मिनिस्टर बनती है यूके की। 




            अब इतने सारे संकटों के बीच LIZ TRUSS के ऊपर बहुत सारी जबाबदारी थी वो एक नया प्लान प्रेज़ेंट करते है 23 सप्टेंबर 2022 को और लोगों से वादा करती है कि वो यूके की आर्थिक स्थिति को सुधार कर दिखायेंगे बहुत बड़ा पैकेज रिलीज कर देती है टैक्स कट को लेकर पिछले 50 सालों में जितना टैक्स कट नहीं किए गए उतने टैक्स कट किए जाएंगे लेकिन ए आइडिया उनका फ्लॉप हो जाता है।  




            जैसे ही इन्होंने इस आइडिया को अनाउंस किया वैसे ही उधर ब्रिटिश पाउंड की कीमत नीचे गिरने  लगी ब्याज दर बढ़ने लगे अब इस प्लान को बताते हुए LIZ TRUSS ने अपने राजकोष चांसलर Kwasi kwarteng सात में रखा था 14 अक्टूबर 2022 को वो सारा दोष Kwasi kwarteng पर डाल देते हैं और उन्हें अपने पोज़ीशन से हटा दिया जाता है। 




                   आगले Chancellor बनाया जाता है Jeremy Hunt को जो कि पूरा ने फौरन सेक्रेट्री थे।  वो आते ही क्या करते हैं Liz TRUSS ने जीतने भी फैसले लिए थे सब फैसलों को वापस लेते हैं। लोगों को लगता है देश हकीकत में Jeremy Hunt चला रहे हैं।  इसकी वजह से LIZ TRUSS की इमेज जनता के सामने और उनके पार्टी के सामने नीचे गिर जाती है। 




                जब ओपिनियन पोल कराए गए इस चीज़ को लेकर सिर्फ 10% वोट Liz TRUSS के पद को मंजूरी देते थे। 80% वोट इनके खिलाफ़ था। 19 अक्टूबर 2022 को बड़े ही शोर शराबे वाला पार्लियामेंट सेशन होता है।  उसके बाद 20 अक्टूबर 2022 को LIZ TRUSS को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ता है।


    • Liz Truss का इस्तिफा:-




                    अब यहाँ पर Conservative party जानती है कि दोबारा से इलेक्शन करवा दिए जाए तो उनके पार्टी के जीतने का चान्सेस बहुत कम थे क्योंकि जनता के सामने इनकी इमेज इतने नीचे गिर चुकी थी एक के बाद एक होने वाले घोटाले एक अच्छा लीडर नहीं था इनके पार्टी में हर दूसरे दिन किसी को प्रधानमंत्री बनाया जाता है इससे अच्छा है कि हम दूसरों पार्टी को वोट देकर जीता दे इसकी वजह से वो दोबारा एलेक्शन नहीं करवाते. अब यहाँ पर LIZ TRUSS के इस्तीफ़े के बाद नया प्रधानमंत्री चुनने की स्थिति आ गई। 


    • Rishi Sunak new prime minister of Britain 

     

        यहाँ पर जो लीडर खड़े थे उन्हें 100 MP का सपोर्ट चाहिए था Rishi Sunak ने 100 mp का सपोर्ट मिला।   और बन गए हैं  अगले UK के नये Prime minister.




                 इन के प्रधानमंत्री बनने पर भारत में कुछ जगहों पर उत्साह देखने को मिला क्यों की Rishi Sunak मूल भारतीय इंसान है। इनके सामने अब बहुत जिम्मेदारिया हैं जैसे आपने देखा कितने सारे संकटों से गुजर रहा है UNITED KINGDOM में. अब देखने वाली बात यह है कि इन सारी चुनौतियों से वो कैसे निपटते हैं। इनके बारे में मैंने जैसे आपको पहले बताया था कि Boris Johnson के समय मे Finance minister थे UK मे Rishi Sunak के बारे में जो नजरिया है वह इतना अच्छा नहीं है।  दो बड़े कारण हैं इसके पीछे जो कुछ भी हुआ Conservative party में इसकी वजह से लोग दोबारा इलेक्शन करवाना चाहते थे। और दूसरा कारण यह था Rishi Sunak सबसे अमीर मेंबर हे पार्लियामेंट में।  इनकी Net Worth 730 मिलियन पाउंड इतनी हैं।  वहाँ के लोग ये मानते हैं कि एक आदमी इतना अमीरी में जिया है क्या वो आम लोगों की परेशानी समझ सकता है? अब आगे देखने वाली बात है। नीचे उनके जीवन के बारे में कुछ जानकारी है।


    • Rishi sunak biograph:-


                      RISHI SUNAK

     (ऋषि सुनक)


    ऋषि सुनक


        ऋषि सुनक

     (जन्म 12 मई 1980)


        एक ब्रिटिश राजनेता हैं, जो अक्टूबर 2022 से यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री और कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के रूप में कार्यरत है वह 2020 से 2022 तक राजकोष के चांसलर थे और 2019 से 2020 तक ट्रेजरी के मुख्य सचिव वह 2015 से रिचमंड  के लिए संसद सदस्य (सांसद) हैं

    ऋषि सुनक एक सुनार परिवार में जन्म इंग्लैंड के साउथैम्प्टन नामक शहर में हुआ था इनके माता पिता भारतीय मूल के थे, जो पूर्व अफ्रीका में रहते थे 90 के दशक में इनके माता-पिता ने पूर्व अफ्रीका से इंग्लैंड में आए थे ऋषि ने अपनी पढ़ाई विनचेस्टर कॉलेज में की थी इन्होंने दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई लिंकन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड में पूरी की इसके बाद फूलब्राइट प्रोग्राम के तहत छात्रवृत्ति प्राप्त कर स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से इन्होंने एमबीए की डिग्री प्राप्त की स्टैनफोर्ड में पढ़ाई करने के दौरान इनकी मुलाक़ात इंफोसिस के फाउंडर और व्यापारी एन आर नारायणमूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई थी

    • Rishi Sunak Education:-


              सुनक ने विनचेस्टर कॉलेज में स्कूली शिक्षा हासिल की उन्होंने लिंकन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड में दर्शनशास्त्रराजनीति और अर्थशास्त्र में फर्स्ट के साथ स्नातक की 2006 में उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री प्राप्त की.

    • राजनैतिक जीवन ( Rishi Sunak political life)


                      यॉर्कशर के रिचमंड से सांसद ऋषि सुनक 2015 में पहली बार संसद पहुंचे थे उस समय ब्रेग्जिट का समर्थन करने के चलते पार्टी में उनका कद लगातार बढ़ता चला गया

    ऋषि सुनक ने तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे मे की सरकार के संसदीय अवर सचिव के रूप में कार्य किया थेरेसा मे के इस्तीफा देने के बाद, सनक ने बोरिस जॉनसन के कंजरवेटिव नेता बनने के अभियान का समर्थक किया. जॉनसन ने प्रधान मंत्री नियुक्त होने के बाद, सनक को ट्रेजरी का मुख्य सचिव नियुक्त किया. चांसलर के रूप में, सुनक ने यूनाइटेड किंगडम में COVID-19 महामारी के आर्थिक प्रभाव के मद्देनजर सरकार की आर्थिक नीति पर प्रमुखता से काम किया

    5 जुलाई 2022 को अपने त्याग पत्र में जॉनसन के साथ अपनी आर्थिक नीति के मतभेदों का हवाला देते हुए सुनक ने चांसलर के पद से इस्तीफा दे दिया सुनक का इस्तीफा, स्वास्थ्य सचिव जाविद के इस्तीफे के साथ, एक सरकारी संकट के बीच जॉनसन के इस्तीफे का कारण बना


    •  Rishi Sunak wife:-


     Akshata Murthy
    41 वर्षीय Rishi Sunak ने 42 वर्षीय अक्षता मूर्ति के साथ 2009 में बैंगलोर में दो दिवसीय शादी के बंधन में बंधे।

    सुश्री मूर्ति फैशन लेबल अक्षता डिजाइन चलाती हैं और 2010 में उनके पिता द्वारा स्थापित एक उद्यम पूंजी फर्म की निदेशक भी हैं।

    वह भारत के छठे सबसे अमीर आदमी, अरबपति एनआर नारायण मूर्ति की बेटी हैं, जो एक आईटी कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक हैं।

    टाइम्स ऑफ इंडिया का कहना है कि उनके पिता "भारत के शीर्ष उद्यमियों में से एक हैं"।

    अक्षता फाइनेंस और मार्केटिंग का काम करती थीं।

    लेकिन उन्होंने भारत के अलग-थलग गांवों में कलाकारों के साथ काम करते हुए फैशन डिजाइन की ओर रुख किया।

    • Rishi Sunak net worth:-


    ब्रिटेन के प्रधान मंत्री Rishi Sunak और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति की कुल संपत्ति £730 मिलियन से अधिक है। पिछले हफ्ते लिज़ ट्रस के इस्तीफे के बाद प्रधान मंत्री पद के लिए फ्रंट-रनर बनने के बाद कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद सुनक की संपत्ति में सार्वजनिक रुचि फिर से बढ़ गई।

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ